पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • मकान मालिक ने साथियों सहित किराएदार और उसकी बेटी को पीटा

मकान मालिक ने साथियों सहित किराएदार और उसकी बेटी को पीटा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|न्यू अमरनगर इलाके में एक मकान मालिक ने कमरा खाली करने को लेकर अपने एक दर्जन के करीब साथियों के साथ मिलकर किराएदार और उसकी बेटी के साथ मारपीट करके अश्लील हरकतें कीं। जख्मियों द्वारा शोर मचाने पर हमलावर मौके से धमकियां देते हुए फरार हो गए। जख्मियों को उनके घरवालों ने हॉस्पिटल पहुंचाया। थाना डाबा की पुलिस ने किरायेदार की शिकायत पर अमर नगर के रहने वाले विजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई जनक राज ने बताया कि शिकायतकर्ता किराएदार अपने परिवार समेत पिछले तीन सालों से आरोपी विजय कुमार के घर किराये पर रह रहा है। मकान खाली करने को लेकर दोनों का झगड़ा हो गया था। इसके चलते अगस्त 2015 में दोनों का कोर्ट केस चलने लग गया। शिकायतकर्ता अपनी बेटी के साथ कमरे में बैठा था। इसी दौरान उक्त आरोपी अपने एक दर्जन के करीब साथियों के साथ आया और आते ही शिकायतकर्ता को कमरा खाली करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता के खाली करने से मना करने पर आरोपी ने गाली गलोच करनी शुरू कर दी। विरोध जताने पर आरोपी उसके साथियों ने शिकायतकर्ता और उसकी बेटी के साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि हमलावरों ने उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें भी कीं।

खबरें और भी हैं...