पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • नारकोटिक सेल 2 पुलिस ने 11 अवैध शराब की पेटियों सहित दो किए गिरफ्तार

नारकोटिक सेल-2 पुलिस ने 11 अवैध शराब की पेटियों सहित दो किए गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | ऑटोचलाने और चाय की दुकान चलाने की आड़ में अवैध शराब बेचने के आरोप में नारकोटिक सेल-2 की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से अवैध शराब की 11 पेटियां बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने एक्साइज एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है। ऑटो ड्राइवर सोनू साहनेवाल का रहने वाला है और शंभू दीप नगर में चाय की दुकान चलाता है और वह ग्यासपुरा का रहने वाला है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी के हेडकांस्टेबल परमजीत सिंह को सूचना मिली थी कि ये आरोपी ऑटो में अवैध शराब लेकर रहे हैं। पुलिस ने सूफिया बाग के निकट नाकाबंदी कर शक के आधार पर आरोपियों के ऑटो को रोक कर तलाशी ली तो ऑटों में अवैध शराब बरामद की गईं। शुरुआती पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कारोबार मंदा होने के कारण ही उन्होंने शराब की तस्करी शुरू की थी। वे पिछले 6 महीनों से शराब की तस्करी कर रहे हैं। वे साथ लगते जिलों से अवैध शराब लाकर सप्लाई करते हैं। जांच अफसर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दर्ज अन्य मामलों साथियों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...