भंडारे में एसएसपी ने चना-पूरी और खीर बांटी
{पुलिस ने सिविल लाइन में कराया कार्यक्रम
सिटीरिपोर्टर|जगराओं
माघमहीने के उपलक्षय में स्थानीय पुलिस लाइन में बाहर भंडाला लगाया। सुबह ने अरदास करवाने उपरांत सभी पुलिस मुलाजिमों ने भंडारा शुरू कराया। तहसील रोड पर पुलिस लाइन के आगे लगाए गए भंडारे की शुरुआत एसएसपी रवचरण सिंह बराड़ ने किया।
इसमें सुबह चाय के साथ ब्रेड-पकोड़े बांटे गए। दिन भर लोगों के चलान काटने वाले ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम भी इस भंड़ारे दौरान एसएसपी बराड़ के साथ सेवा करते नजर आए। इस दौरान पुलिस मुलाजिमों ने छोले-पुरी के अलावा हलवे का प्रसाद भी लोगों को दिया। यह भंड़ारा सुबह से लेकर देर सांय तक जारी रहा। इस समय एसएसपी बराड़ ने कहा कि लुधियाना देहाती पुलिस का मुख्य काम लोगों की रक्षा करके उन्हें न्याय दिलाना है। साथ में धार्मिक समाजसेवी कार्य करके जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी है। इस मौके पर डीएसपी हरिंदरपाल सिंह, वरियाम सिंह, जसविंदर सिंह और भूपेंद्र सिंह मौजूद थे।