आकाश ने जीता मिस्टर एसडीपी का टाइटल
लुधियाना | हजूरीरोड स्थित एसडीपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कौंसलर दविंदर जग्गी और सुमीत मल्होत्रा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। 11वीं के स्टूडेंट्स ने अपने सीनियर्स का धमाकेदार स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण के साथ की गई। इसके बाद ज्योति प्रज्ज्वलन किया गया। वन मिनट गेम्स का आयोजन किया गया। स्टूडेंट्स ने पंजाबी गानों पर जमकर अपने पांव थिरकाए। इसके साथ ही भंगड़ा परफॉर्मेंस से सभी का मनोरंजन किया गया। मिस्टर एसडीपी कंपीटिशन में स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें आकाश ने मिस्टर एसडीपी का टाइटल अपने नाम किया। एसडीपी सभा के प्रेसिडेंट बलराज कुमार भसीन ने स्टूडेंट्स को भविष्य में सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रिंसिपल जसवीर सिंह चौहान ने बच्चों को कभी हार मानने और मेहनत से सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।