पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • नेहरू हाउस ने जीती बेस्ट मार्च पास्ट की ट्रॉफी

नेहरू हाउस ने जीती बेस्ट मार्च पास्ट की ट्रॉफी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | जीसससेक्रेड हार्ट स्कूल में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का समापन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की चेयरपर्सन अमरजीत कौर सहगल ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। स्कूल के बच्चों ने खेलों में शानदार प्रदर्शन कर सभी का मनोरंजन किया। स्टूडेंट्स ने 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर रेस, रिले रेस, हर्डल रेस में हिस्सा लिया। स्लो साइकलिंग रेस और चाटी रेस में स्टूडेंट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। बेस्ट हाउस इन मार्च पास्ट की ट्रॉफी नेहरू हाउस ने अपने नाम की। क्लोजिंग सेरेमनी में स्टूडेंट्स ने कल्चरल कार्यक्रम पेश कर सभी का मनोरंजन किया। इसमें मल्हारी डांस पेश कर स्टूडेंट्स ने सभी को पांव थिरकाने के लिए मजबूर कर दिया। विजेता स्टूडेंट्स को इनाम बांटे गए। स्कूल के डायरेक्टर रमनदीप सिंह सहगल ने मीट को क्लोज घोषित किया। स्कूल प्रिंसिपल कीर्ति शर्मा ने सभी मेहमानों का कार्यक्रम में शिरकत करने पर धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं...