लुधियाना। अपने पिता को याद करते हुए एक्ट्रेस नीरू ने बताया कि‘छन्नो फिल्म की शूटिंग के समय मैं असल में प्रेग्नेंट थी। पापा को उसी समय पता चला कि उन्हें कैंसर है। लेकिन उन्होंने अपनी इस बीमारी के बारे में मुझे नहीं बताया। कहीं मैं स्ट्रेस में न आ जाऊं। तब रो पड़ीं नीरू ...
- नीरू ने बताया किमेरे पापा ने कहा था कि जो काम करना है उसे अधूरा नहीं छोड़ना पूरा करो। इसलिए मैं यहां पहुंची।
- लुधियाना के एक कॉलेज में पहुंचने से पहले ही एक्ट्रेस नीरू को अपने पिता की मौत का पता चल गया था।
- जसवंत सिंह बाजवा कैंसर से पीड़ित थे। कार्यक्रम में पहुंचने के समय नीरू काफी चिंता में थी।
- फिर भी उन्होंने हिम्मत करते हुए 20 मिनट स्टेज पर बिताए। इस दौरान नीरू बाजवा रो पड़ीं।
असल में सब ठीक नहीं था : नीरू
नीरू बाजवा के पति हैरी सिंह जवंधा भी पहली बार उनके साथ प्रमोशन के लिए पहुंचे। नीरू ने बताया कि उनके प्रोडक्शन हाउस की ये पहली फिल्म है। इसलिए पिता भी हर काम को पूरा करने की टेंशन में रहते थे। नीरू बाजवा ने बताया कि हमें ऐसा लग रहा था कि अब सब ठीक है, लेकिन असल में सब ठीक नहीं था।
लुधियाना में किए सभी प्रोग्राम कैंसिल
नीरू ने रोशे में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया वालों से बात करने के बाद के सारे कार्यक्रम कैंसिल कर दिए। इसमें लोधी क्लब का कार्यक्रम, मॉल का प्रोग्राम के साथ ही जालंधर, अमृतसर और बठिंडा में होने वाली फिल्म की प्रमोशन भी कैंसिल कर दी। साथ ही 18 फरवरी चंडीगढ़ में फिल्म के प्रीमियर के भी कैंसिल होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। मीडिया के लोगों द्वारा 1 मिनट का मौन भी रखा गया।
आगे की स्लाइड्स में देखें संबंधित फोटोज...