दलबीर के रोल में एेश्वर्या, सरबजीत के रोल में रणदीप हुड्डा...
- फिल्म का पहला शूट बुधवार को अमृतसर से 12 किमी दूर राजासांसी रोड के किनारे बनी हुसैन शाह की दरगाह पर हुआ।
- फिल्म ‘मैरीकॉम’ फेम डायरेक्टर उमंग कुमार द्वारा निर्देशित तथा प्रोड्यूसर जीशान कादरी तथा संदीप सिंह द्वारा बनाई जा रही है।
- शूटिंग के लिए सुबह 9 बजे के बाद यहां टीम पहुंची और दोपहर को लंच ब्रेक हुआ। इसके बाद शाम को धूप रहने तक शूटिंग हुई।
- बता दें कि फिल्म में सरबजीत का किरदार रणदीप हुड्डा निभा रहे हैं। 19 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म का 70 फीसदी हिस्सा मुंबई में शूट कर लिया गया है।
सरबजीत के घर की भी होगी शूटिंग
- 1991 में सरबजीत के पाकिस्तान जाने से लेकर उसके कत्ल तक के 22 साल के दौर में दलबीर ने जिस शिद्दत से भाई के लिए लड़ाई लड़ी उसे कैमरे में कैद किया जा रहा है।
- बाकी के 30 फीसदी हिस्से में सरबजीत के घर भिखिविंड और अमृतसर तथा तरनतारन के उन सरहदी इलाकों को भी कैमरे में कैद किया जाना है।
ये भी होगा फिल्म में
आठ दिन तक चलने वाली इस शूटिंग में सरबजीत के घर-परिवार और उसके पाकिस्तान में प्रवेश तथा बहन की मन्नतों व मुरादों के दौर को दिखाया जाएगा।
बुधवार को सीन में ऐश के माथा टेकने के मार्फत यह बताने की कोशिश की गई है कि बहन दलबीर उसकी सकुशल वापसी के लिए कानूनी पक्ष से तो लड़ाई लड़ी ही बल्कि धार्मिक रूप से हर उस दरगाह, मंदिर, गुरुद्वारे, मस्जिद, चर्च तक में भाई के लिए मन्नतें मानीं और अरदास की ताकि उनका भाई वापस आ जाए।
कैमरे तैयार हैं और इर्द-गिर्द रिफ्लेक्टर प्लेटें लगाई गई हैं। साधारण पंजाबी लिबास पहने ऐश दरगाह परिसर में दाखिल होती हैं। एक्शन की आवाज आते ही पूरी टीम हरकत में आ जाती है।