पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • एनुअल एथलेटिक मीट, लड़कियों ने किया पारंपरिक डांस

एनुअल एथलेटिक मीट, लड़कियों ने किया पारंपरिक डांस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में 73वीं एनुअल एथलेटिक मीट का समापन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्‍नर परमराज सिंह उमरानंगल ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। उनका स्वागत कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मोहिंदर कौर ग्रेवाल ने किया। उन्होंने मेहमानों का कॉलेज आने और मान बढ़ाने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने स्टूडेंट्स को इसी तरह अपनी खेलभावना को जारी कायम रखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

परमराज सिंह उमरानंगल ने स्टूडेंट्स को कॉलेज में एडमिशन मिलने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के साथ खेलों में भी अपना नाम कमाया है। जो बहुत ही खुशी की बात है। उन्होंने बास्केटबॉल प्लेयर्स और पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप की विजेता राजप्रीत कौर को बधाई दी। उन्होंने लड़कियों को दहेज प्रथा और नशों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्टूडेंट्स को एक्सट्रा एक्टिविटीज में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर डॉ. धर्म सिंह संधू, डॉ. एनएस सैनी, डॉ. जीएस संधू, गुरचरन सिंह, डॉ. सर्बजोत कौर, तेजा सिंह धालीवाल, सुरजीत एन सिंह, कुसुम परिवाहिना और अन्य मेहमान मौजूद थे। फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट की हेड शरनजीत कौर ने सभी मेहमानों का कार्यक्रम में शिरकत करने पर धन्यवाद किया। बेस्ट एथलीट का टाइटल पूजा ने हासिल किया।
आगे की स्लाइड्स में देखें संबंधित फोटोज
खबरें और भी हैं...