पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • 2900 रुपए बचाने के लिए खरीदी शराब की सस्ती पेटी,1 लाख जुर्माना

2900 रुपए बचाने के लिए खरीदी शराब की सस्ती पेटी,1 लाख जुर्माना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना । सस्ती शराब के चक्कर में फंसे एक कारोबारी को एक्साइज विभाग की टीम ने 1 लाख रुपए जुर्माना कर दिया। एक्साइज विभाग की टीम ने गिल रोड पर चेकिंग के दौरान कारोबारी को पकड़ा। एक्साइज विभाग के इंदरजीत सिंह व कर्मजीत सिंह की टीम ने गिल रोड पर चेकिंग के लिए नाकाबंदी की हुई थी कि हनीश नाम का कारोबारी कार में टीचर ब्रांड की शराब की पेटी लेकर जा रहा था।
इस मौके पर वह कोई परमिट पेश नहीं कर सका। जांच के दौरान पता चला कि उसने गिल राेड इलाके के एक ठेके से ही 13900 रुपए वाली पेटी 11000 रुपए में खरीदी थी। जांच के दौरान टीम ने कारोबारी से 1 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया। गौरतलब है कि डिपार्टमेंंट की तरफ से शराब की बिक्री के लिए रेट तय किए गए हंै, जिससे कम कोई भी शराब कारोबारी शराब बेच नहीं सकता।

72 बोतल इललीगल शराब समेत एक गिरफ्तार : थाना लाडोवाल पुलिस ने 72 बोतल इललीगल शराब समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट का पर्चा दर्ज किया है। आरोपी की पहचान नानक नगर सलेम टाबरी के रहने वाले संजीव कुमार के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम उन्होंने लाडोवाल चौक में नाकाबंदी की थी। वहां से सेंटरो कार में निकल रहे आरोपी ने पुलिस को देख वापस मुड़ने की कोशिश की। शक के आधार पर उसे रोक कर तलाशी ली तो कार में इललीगल शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह देहाती इलाकों से सस्ती शराब खरीद कर लुधियाना में महंगे रेट पर बेचता था।
लावारिस बैग से 5 किलो अफीम बरामद
लुधियाना |रेलवे स्टेशन पर सीआईए रेलवे ने चेकिंग करते हुए प्लेटफार्म नंबर 1 से एक लावारिस बैग से 5 किलो अफीम बरामद की है। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। एसआईडी मुरलीधर ने बताया कि इंस्पेक्टर सीआईए बलवीर सिंह घुम्मन व पलविंदर सिंह की टीम रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 1 पर बैठने वाले बैंच के निकट एक लावारिस काले रंग का पीठू बैग दिखाई दिया। जब आस पड़ोस के लोगों से इस बात को लेकर पूछताछ की गई तो किसी ने भी बैग की पहचान नहीं की।
खबरें और भी हैं...