पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • खंभा उखाड़ 3 बार पलटी BMW, आधे घंटे तक फोन पर पता पूछती रही पुलिस

खंभा उखाड़ 3 बार पलटी BMW, आधे घंटे तक फोन पर पता पूछती रही पुलिस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। फिरोजपुर रोड स्थित एमबीडी मॉल के सामने जगराओं की तरफ जा रही ओवरस्पीड बीएमडब्ल्यू अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे खंभे को उखाड़ तीन बार पलट गई और सड़क के दूसरी तरफ पहुंच गई। लोगों के मुताबिक कार की स्पीड 150 किमी से भी ज्यादा थी। इसके बाद कार में आग लग गई।
लोगों ने कार के सनरूफ का शीशा तोड़कर युवकों को खींचकर बाहर निकाला। कार ड्राइवर और उसके साथी को मामूली चोटें आईं। किसी को पता न चले इसलिए युवकों ने उतरते ही कार की नंबर प्लेट उतार ली और उनके रिश्तेदार कार के दस्तावेज निकाल कर ले गए। इस संबंध में एडीसीपी सुखपाल बराड़ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मौके पर समय से न आने वाले लापरवाह मुलाजिमों पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस
11:06 - दैनिक भास्कर के फोटो जर्नलिस्ट ने 11.06 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल की, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।
11:11 - फोटो जर्नलिस्ट ने 11.11 बजे दोबारा कंट्रोल रूम पर कॉल की। हादसे वाली जगह बताने के बावजूद कंट्रोल रूम पर तैनात मुलाजिम सिर्फ इंक्वायरी करता रहा।
11:21 - 10 मिनट बाद पीसीआर 67 नंबर के मुलाजिमों ने बैक कॉल की। मौके पर पहुंचने की जगह पूछते रहे कि हादसा कहां हुआ है। उन्हें दोबारा समझाया गया।
11:27 - दो बार घटनास्थल के बारे में बताया। उसके 6 मिनट बाद फिर पुलिस की कॉल आई और मौके पर पहुंचने की जगह तीसरी बार एड्रेस पूछते रहे।
आगे की स्लाइड्स में देखें संबंधित फोटोज...
फोटो - रविंदर भाटिया
खबरें और भी हैं...