पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • महिला पर जिस्मफरोशी का आरोप लगाने वाले डीएसपी के गनमैन पर केस

महिला पर जिस्मफरोशी का आरोप लगाने वाले डीएसपी के गनमैन पर केस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना । भामिया कलां के अशोक विहार इलाके में व्यक्ति ने खुद को एक डीएसपी का गनमैन बताकर महिला पर जिस्मफरोशी का धंधा करने का आरोप लगा महीना देने की बात कही। जब महिला के पति ने विरोध जताया तो व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले घर पर पथराव किया और अंदर घुसकर परिवार की पिटाई की।
महिला जब सिविल अस्पताल मेडिकल करवाने गई तो हमलावरों ने उसे रास्ते में घेरकर दोबारा पीटा। महिला ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलने पर थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर मनप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला, रिंपी, कारा, सितू, सोनिया व आधा दर्जन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। आठ फरवरी को आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला अपने साथियों के साथ उनके घर आया। मनप्रीत ने शिकायतकर्ता से कहा कि वे डीएसपी का गनमैन है। उसे पता चला कि है कि शिकायतकर्ता की पत्नी जिस्मफरोशी का धंधा करती है और वे उसे महीना दिया करे नहीं तो वह इस बारे में पुलिस को बता देगा। जब शिकायतकर्ता ने उसका विरोध जताया तो मनप्रीत साथियों समेत गाली-गलौच करते हुए वहां से चला गया।
10 फरवरी की दोपहर को बजे आरोपी अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आया और शिकायतकर्ता के घर के बाहर खड़े होकर पथराव करने लगा और गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। बाद में वे जबरन घर के अंदर घुसा और शिकायतकर्ता, उसकी पत्नी व बच्ची की पिटाई की। इसी दौरान आरोपियों ने उसकी कार का शीशे भी तोड़ दिए। जख्मियों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को इकट्ठे होते देख हमलावर मौके से धमकियां देते हुए फरार हो गए। जिसके बाद शिकायतकर्ता की पत्नी जब सिविल अस्पताल मेडिकल करवाने के लिए जा रही थी, तो आरोपियों को इस बात की सूचना मिल गई। उन्होंने महिला को दोबारा रास्ते में घेरकर पिटाई की।
खबरें और भी हैं...