चंडीगढ़ । भाजपा प्रदेश प्रधान कमल शर्मा ने जरनैल सिंह भिंडरांवाला का जन्मदिन मनाने संबंधी ‘आप’ के पोस्टरों को पंजाब की शांति भंग करने का प्रयास बताते हुए निंदा की। भाजपा ने केजरीवाल से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा, आप नेता नहीं जानते कि हजारों कुर्बानियों के बाद पंजाब में शांति स्थापित हुई है और संकीर्ण राजनीतिक हितों की खातिर किसी को खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।
शर्मा ने कहा कि आप के कुछ नेताओं की पृष्ठभूमि संदेहास्पद रही है। इतना ही नहीं हाल ही में राज्य में कट्टरपंथियों द्वारा बुलाए गए कथित सरबत खालसा में आप के कार्यकर्त्ताओं की भी सक्रिय भूमिका रही है।
विदेशों में बैठे आतंकी व खालिस्तानी समर्थक भी ‘आप’ के पक्ष में प्रचार-प्रसार करते आ रहे हैं। अब पोस्टर ने ‘आप’ और आतंकी विचारधारा के बीच अपवित्र गठजोड़ का पर्दाफाश करने का काम किया है।