लुधियाना। एसेसिएशन ऑफ लुधियाना मशीन टूल इंडस्ट्री और ऑटो पाटर्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की ओर से उड़ान मीडिया एंड कम्युनिकेशन के सहयोग से गलाडा ग्राउंड में लगाई 5वीं मैच ऑटो एक्सपो के चौथे दिन रविवार तक 250 करोड़ रुपये की इन्क्वायरीज और 50 करोड़ रुपये तक का बिजनेस हो चुका है।
इतना ही नही चार दिनों में करीब 25 हजार विजिटर्स एग्जीबिशन में विजिट भी कर चुके हैं। एग्जीबिशन के आखिरी दिन सोमवार तक इनमें ओर इजाफा होने की संभावना है। यह जानकारी उड़ान मीडिया के जीएस ढिल्लों और एएलएमटीआई के जनरल सेक्रेटरी मनजीत सिंह मठारू ने दी। उन्होंने बताया कि उनका मकसद इंडियन इंडस्ट्री मेक इन इंडिया के स्लोगन के तहत नंबर वन पर लाना है। एपीएमए के प्रेसिडेंट गुरप्रगट सिंह काहलों ने बताया कि आज मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी एसए ढींढसा ने अपने मेंबरों सहित एग्जीबिशन का विजिट किया।