पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • ‘लव इन एयर’ थीम पर मेंबर्स ने मनाया वेलेंटाइंस डे

‘लव इन एयर’ थीम पर मेंबर्स ने मनाया वेलेंटाइंस डे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। लक्ष्मी लेडीज क्लब में वेलेंटाइन्स डे मनाया गया। मेंबर्स रेड एंड व्हाइट थीम के कपड़ों में सज कर क्लब पहुंचीं। ‘लव इन एयर’ थीम के तहत करवाए गए कार्यक्रम में सभी मेंबर्स ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। स्किट विद सांग्स पेश कर मेंबर्स को पांव थिरकाने के लिए मजबूर किया गया। मेंबर्स ने कॉलेज के समय से शुरू हुए प्यार को खूबसूरत ढंग से प्रस्तुत किया। किस तरह से परिवार वालों को दोनों मनाते हैं। मेंबर्स ने तू तू है मेरा, मम्मी मम्मी, मेंहदी रंग लाई, तारे हैं बाराती, शगनां दा वेहड़ा जैसे गानों पर स्किट प्रस्तुत की।
क्लब की प्रेसिडेंट रितु अरोड़ा ने सभी को वेलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दीं। कुकिंग कंपीटिशन के विजेताओं द्वारा कुकिंग डेमो भी दिया गया। इसी के साथ क्लब की नई टीम के लिए भी नॉमिनेशन ली गई। इस मौके पर रितु अरोड़ा, नीरू वर्मा अन्य मेंबर्स मौजूद थीं।
खबरें और भी हैं...