पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • युवक ने घरवालों के विरोध के बाद की लव मैरिज, फिर किया पत्नी का मर्डर

युवक ने घरवालों के विरोध के बाद की लव मैरिज, फिर किया पत्नी का मर्डर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। लाडोवाल के गांव फतेहपुर गुजरां के रहने वाले युवक ने पहले अपने परिवार के लोगों की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की। बाद में पैसों की तंगी और घरेलू झगड़े में अपने भाई और मां-बाप के साथ मिलकर पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। थाना लाडोवाल पुलिस ने युवक और उसके छोटे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के बाद उसके घरवालों को सौंप दिया है।

मरने वाली की पहचान कुलविंदर कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने जालंधर की जल्लोवाल कॉलोनी की रहने वाली जोगिंदर कौर के बयान पर कुलविंदर कौर के पति बलजीत सिंह उर्फ बल्ली, देवर संदीप कुमार, ससुर शिंदरपाल और सास कमला देवी के खिलाफ मर्डर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। बलजीत सिंह और संदीप कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि शिंदरपाल और कमला देवी फरार है।

जोगिंदर कौर ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के पड़ोसी गांव में उसका मायका है। आरोपियों के साथ उनकी जान-पहचान थी। तभी ऑटो चलाने वाले आरोपी बलजीत सिंह के साथ उनकी बेटी कुलविंदर कौर के संबंध बन गए। आरोपी ने अपने परिवार के लोगों का विरोध करते हुए उनकी छोटी बेटी कुलविंदर से शादी कर ली। उसके दो बेटे अरमान 6 साल और रिहान 2 साल के हैं। शादी के कुछ समय के बाद ही उनका झगड़ा हो गया। मारपीट के कारण कुलविंदर ने कई बार थाना लाडोवाल में पति अाैर परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ शिकायतें दी थी। कई बार पंचायती फैसले किए गए। लेकिन हर बार बलजीत अपने परिवार के साथ कुलविंदर से मारपीट करता था।
25 जनवरी को सुबह कुलविंदर का फोन आया था कि दो दिन से लगातार उसका अपने सास अौर ससुर से विवाद चल रहा है। पैसों को लेकर सास-ससुर ने मारपीट भी की है। बलजीत सिंह ने भी बेसबॉल से उसके सिर पर वार किया। संदीप कुमार ने डंडों से पीटा। यही नहीं बच्चे भी चिल्लाते रहे। लेकिन आरोपी मारपीट करते रहे। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी इकट्ठे हो गए। जिन्होंने 108 एंबुलेंस को फोन पर सूचित किया और उसे सिविल अस्पताल भेजा, जहां से उसे जांलधर ग्लोबल अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने उसे डेड घोषित कर दिया।
खबरें और भी हैं...