लुधियाना। कांटिनेंटल रेसलिंग इंटरटेन (सीडब्ल्यूई)-दि ग्रेट खली रिटर्न प्रो रेसलिंग शो 5 मार्च की शाम 6 से रात 9 बजे तक लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में होगा। वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन से नाता तोड़ने के बाद इंडिया में रेसलिंग को बढ़ावा देने के लिए खली का ये शो हो रहा है।
रियल रेसलिंग रिंग से 1 साल गायब रहे खली वापसी कर रहे हैं। शो में चार महिला रेसलर समेत 14 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय रेसलर दांव पेच करते नजर आएंगे। सर्किट हाउस में खली ने कहा, आने वाले समय में फिरोजपुर, अमृतसर, पटियाला और लुधियाना में भी अकादमी खोलेंगे।