पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • रेल मुलाजिम ने कैश रूम में खुद पर तेल डालकर की सुसाइड की कोशिश

रेल मुलाजिम ने कैश रूम में खुद पर तेल डालकर की सुसाइड की कोशिश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। रेलवे स्टेशन पर स्थित करंट टिकट सेंटर के कैश-रूम में शनिवार को रेलवे मुलाजिम विनोद कुमार ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगाने की कोशिश की। डिपार्टमेंट से इंसाफ न मिलने के कारण मुलाजिम ने यह कदम उठाया। मौके पर मौजूद अन्य मुलाजिमों ने पुलिस की मदद से उसे काबू कर लिया।
थाना जीआरपी के इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह ने मौके से मिट्टी के तेल की बोतलें और अन्य सामान बरामद कर लिया। मुलाजिम के इस दुस्साहस कदम के कारण स्टेशन पर दहशत फैल गई। रेल डिपार्टमेंट के अफसर मौके पर पहुंच गए। विनोद ने पहले भी डिपार्टमेंट की विंडो पर पोस्टर चिपकाकर डिपार्टमेंट से 26 जनवरी को सुसाइड करने की चेतावनी थी।

मौके पर मौजूद रही महिला मुलाजिम ने बताया कि विनोद ने आते ही मेन गेट बंद कर दिया और कैश रूम में चला गया। कैशियर के सामने जैकेट से मिट्टी के तेल की तीन बोतलें निकाल तेल ऊपर डाला तो मुलािजमों ने शोर मचा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य मुलाजिमों ने स्थिति पर काबू पाया।

विनोद का आरोप था कि करीब 11 महीने होने पर भी उसे डिपार्टमेंट की तरफ से कोई इंसाफ नहीं मिला। उसने रेलवे के जनरल मैनजर, जीआरपी के अफसरों, फिरोजपुर मंडल के अफसरों को भी लिख कर भेजा है। उसने आरोप लगाया कि कुछ मुलाजिम यूनियन के दबाव के चलते कार्रवाई नहीं होने देते। वारदात वाले दिन भी उसने अपनी बेटी की शादी के लिए बनाए गए गहने बेच कर डिपार्टमेंट में पैसे जमा करवा दिए थे। पुलिस भी उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। जबकि उसने पहले ही शक जाहिर किया था कि उसके साथ ड्यूटी दे रहे किसी अन्य मुलाजिम ने डुप्लीकेट चाबी से वारदात को अंजाम दिया है।
यह है मामला
15 मार्च 2015 को जब विनोद करंट टिकट सेंटर में ड्यूटी पर था तो कैश रूम से शकी हालातों में 14 लाख चोरी हो गए थे। उसका आरोप है कि उसके साथ ड्यूटी दे रहे एक अन्य मुलाजिम ने उसे अपनी सीट पर यह कहकर बिठा दिया था कि वह कुछ समय के लिए घर जा रहा था। उसके वापस आने के बाद वह कैश रूम में आ गया। दूसरी शिफ्ट का चार्ज लेने वाले कैशियर ने जब कैश चैक किया तो सेफ में से 14 लाख रुपए गायब थे। विनोद का आरोप था कि किसी मुलाजिम ने डुप्लीकेट चाबी बनाकर ही वारदात को अंजाम है, क्योंकि सेफ का ताला नहीं टूटा था और खिड़कियों पर तीन महिला मुलाजिम भी मौजूद थी। उस समय विनोद व अन्य मुलाजिमों ने खुद कैश इकट्‌ठा कर रेलवे अकांउट में जमा करवा दिया था।
चीफ बुकिंग अफसर की तरफ से मीमो मिली है। इसमें उन्होंने लिख कर भेजा है कि रेलवे मुलाजिम विनोद ने कैश रूम में मिट्टी का तेल डाला हैैै। मीमो के हिसाब और मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी गई है। बड़े अफसरों को सूचित कर दिया गया है। रिपोर्ट तैयार कर महकमे को भेजी गई है।
-इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह, एसएचओ जीआरपी
मामले की जांच की जा रही है। अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
-रोशन लाल, सीनियर डीसीएम
खबरें और भी हैं...