पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • लाल पीले कपड़े पहन वीनस क्लब की मेंबर्स ने मनाई बसंत पंचमी

लाल-पीले कपड़े पहन वीनस क्लब की मेंबर्स ने मनाई बसंत पंचमी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। वीनस लेडीज क्लब की मेंबर्स ने बसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मेंबर्स पीले और लाल रंग के कपड़ों में सज कर पहुंचीं। कार्यक्रम की शुरूआत सिंपल कपूर और सिमरन आहुजा ने वेलकम सॉन्ग के साथ की।
धीरा मेहरा ने लाल रंग में, निर्मल छतवाल ने पीले रंग की ड्रेस में जीत हासिल की। चैरी खरबंदा, पूजा नंदा और अनु ढिंगरा ने डांस कर सभी को अपने साथ नाचने के लिए मजबूर कर दिया। क्लब के सीनियर मेंबर्स ने ओल्ड इज गोल्ड फैशन शो में हिस्सा लिया। इसमें जसपाल मखीजा, कुलजीत वालिया, बबली सोबती, सिमरन आहुजा, सतविंदर बल, मनजीत छग्गड़, परमिंदर मट्टा, सरोज जैन, सुरिंदर बांसल, कुलजीत वालिया शामिल रहीं।
ओपन बैलून डांस में क्लब मेंबर्स ने लुत्फ लिया। गुरदीप खरे और सतविंदर बल ने कॉमेडी स्किट पेश कर मेंबर्स को खूब हंसाया। इस मौके पर सलोनी गोयल, रोजी वालिया, रितु गोयल, पूजा नंदा, हरनीत सेठी, अनु ढिंगरा, सिंपल कपूर और किरन खरबंदा मौजूद थीं।
खबरें और भी हैं...