पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइकिल खरीद में बच्चों की हिस्सेदारी 50 फीसदी बढ़ी

साइकिल खरीद में बच्चों की हिस्सेदारी 50 फीसदी बढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फैशनऔर लाइफस्टाइल से अब साइकिल मैन्युफैक्चरर्स भी अछूते नहीं रहे। ऐसी साइकिलों में एल्युमिनियम के पुर्जों का खुला उपयोग किया जा रहा है। साइकिल निर्माताओं का फोकस फैंसी, ट्रेंडी, स्टाइलिश और प्रीमियम सेगमेंट की साइकिलें तैयार करने पर है। साइकिल खरीदारी में बच्चों की बढ़ती हिस्सेदारी के चलते साइकिल इंडस्ट्री ने अब किड्स साइकिल उत्पादन बढ़ाना शुरू कर दिया है। इस सेक्टर में किड्स साइकिलों की हिस्सेदारी 40 से 50 फीसदी तक पहुंच गई है। बच्चों को लुभाने के लिए हीरो ने जहां डिज्नी नाम से किड्स साइकिल मार्केट में उतारा है। वहीं, इससे पहले एवन साइकिल ने छोटा भीम नाम से 8 सीरीज बाजार में उतार चुका है। इसके अलावा हैरीपॉटर, शिनचैन, डोरे-मैन के नाम से बच्चों में साइकिल ज्यादा पसंद की जा रही है।

एवन साइकिल के सीएमडी ओंकार सिंह पाहवा और जीएम सेल्स मनोज अरोड़ा कहते हैं कि एवन साइकिल दो साल पहले छोटा भीम के 8 मॉडल लाई थी। इसी तरह के 40 मॉडल बच्चों की साइकिल के हैं। इनकी कीमत 2700 से लेकर 5500 रुपए तक है। कुल उत्पादन का 25 फीसदी साइकिल किड्स के लिए बनाते हैं।

नीलम साइकिल्स के एमडी केके सेठ का कहना है कि बाजार में फैंसी और किड्स मॉडल में अच्छी ग्रोथ है। प्रीमियम साइकिल भी युवाओं की पहली पसंद बन रहे हैं। नीलम साइकिल बच्चों के लिए सात मॉडल बनाता है। इसकी 1000 रुपए से लेकर 3500 रुपए तक कीमत है। कुल उत्पादन का 15 फीसदी साइकिल किड्स के लिए बनाते हैं।

हाई-बर्ड सफारी साइकिल के सीएमडी आरडी शर्मा का कहना है कि मॉडर्न साइकिल में स्टील एल्युमिनियम के अलावा डिस्क ब्रेक, पारंपरिक लोहे की बजाए प्लास्टिक के ट्रेंड मडगार्ड और पंक्चर प्रूफ टायर फिट किए जा रहे हैं। किड्स साइकिल में 20 फीसदी और प्रीमियम में दस फीसदी तक ग्रोथ देखी जा रही है। शर्मा के अनुसार हाईबर्ड सफारी के किड्स सेगमेंट में 25 माडल हैं। 3 साल से लेकर 7 साल के बच्चों के लिए 2000 से लेकर 9000 रुपए की साइकिल है।

नोवा साइकिल के एमडी हरमोहिंदर सिंह पाहवा के मुताबिक हमारे 16 माडल किड्स को भा रहे हैं। इसमें चार नए किड्स मॉडल हाई फ्लायर, रैंबलर-डीएक्स एवं सिंपसन-डीएक्स मॉडल बच्चों को पसंद रहे हैं। इनकी कीमत 1200 से लेकर 3600 रुपए तक है।

हीरो ईको के ग्रुप एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गौरव मुंजाल ने बताया कि विश्वभर में साइकिलों के सबसे ब