- Hindi News
- शहीद भगत सिंह को श्रद्घा के फूल भेंट कर मनाई जयंती
शहीद भगत सिंह को श्रद्घा के फूल भेंट कर मनाई जयंती
लुधियाना यूथ फेडरेशन की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्म दिवस फेडरेशन के अध्यक्ष राजू वोहरा की अध्यक्षता में मनाया गया। वर्करों को नशे के खिलाफ लड़ने को प्रेरित किया गया।
वॉर्ड नंबर 8 स्थित टिब्बा रोड में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्षद दलजीत सिंह ग्रेवाल ने भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी कुर्बानी को याद किया।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के वर्करों ने भगत सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर युवा अध्यक्ष हर्ष शर्मा की अगुवाई में नशे छुडाओ मुहिम के तहत समाज से नशा खत्म करने का प्रण लिया।
महिला कांग्रेस ने जिला प्रधान लीना टपारिया की अध्यक्षता में शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस मनाया। पंजाब प्रदेश अध्यक्ष किट्टू ग्रेवाल ने शहीदों के अधूरे सपनों को पूरा करने का प्रण करवाया।
शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस कांगेसी वर्करों ने परमिंदर मेहता की अध्यक्षता में मनाया। इस दौरान सभी ने शहीद के बताए मार्ग पर चलने का प्रण भी लिया।
एंटी ड्रग एंड करप्शन सोसाइटी व्यापार मंडल के मेंबरों ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धा के फूल भेंट किए। सोसाइटी प्रधान संजीव चौधरी जसपाल बंटी ने कहा कि हमें भी शहीद भगत सिंह की तरह देश के लिए कुरबानी देने को तैयार रहना चाहिए।