- Hindi News
- \"अकाली दल ने हमेशा किया तलवंडी परिवार का सम्मान\'
\"अकाली दल ने हमेशा किया तलवंडी परिवार का सम्मान\'
शिरोमणिअकाली दल और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान रहे जत्थेदार जगदेव सिंह तलवंडी की अंतिम अरदास श्रद्धांजलि समारोह में मिले सम्मान पर उनके बड़े बेटे रणजीत सिंह तलवंडी ने कहा कि अकाली दल ने तलवंडी परिवार को हमेशा सम्मान दिया है। इस मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब से जत्थेदार ज्ञानी मल्ल सिंह, एसजीपीसी से प्रधान अवतार सिंह मक्कड़, तरना दल से बाबा निहाल सिंह हरिया बेलां, शिअद से सीएम परकाश सिंह बादल, संत समाज से बाबा हरनाम सिंह, दमदमी टकसाल से बाबा सुखदेव सिंह, दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से अवतार सिंह हित नामधारी दरबार से संत सुरिंदर सिंह ने रणजीत सिंह को दस्तार पेश की।
सीएम बादल, डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल, एसजीपीसी प्रधान अवतार सिंह मक्कड़, एमपी रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, राज्यसभा मेंबर सुखदेव सिंह ढींडसा, पूर्व एमपी जगमीत सिंह बराड़ बाबा निहाल सिंह हरिया बेलां ने तलवंडी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें विलक्षण शख्सियत बताया। उन्होंने कहा कि युवा नेताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। यहां पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, विस स्पीकर डॉ. चरणजीत सिंह अटवाल, एमपी प्रेम सिंह चंदूमाजरा, कैबिनेट मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा, कैबिनेट मंत्री सिकन्दर सिंह मलूका, कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, अकाली दल के जनरल सेक्रेटरी महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल, बलविंदर सिंह भूंदड़, पूर्व मंत्री मलकीत सिंह बीरमी भी मौजूद रहे।
सिर्फजगमीत से मिलने के लिए उठे बादल: श्रद्धांजलिसमारोह में शिअद के रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, सुखदेव सिंह ढींडसा, बलविंदर सिंह भूंदड़ जत्थेदार तोता सिंह जैसे कई सीनियर नेता शामिल हुए पर वे सभी खुद मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल से मिलने स्टेज पर गए। इनमें से किसी के लिए भी बादल अपनी जगह से नहीं उठे। जैसे ही कांग्रेस के पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ बादल से मिलने पहुंचे तो उन्होंने (बादल ने) उठकर उनका इस्तकबाल किया।
रणजीत सिंह तलवंडी को दस्तार का सम्मान पेश करते सुखबीर बादल।