पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एग्जीबिशन में पहली बार मेंस वियर सेक्शन को भी रखा गया

एग्जीबिशन में पहली बार मेंस वियर सेक्शन को भी रखा गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होटलपार्क प्लाजा में ज्वाय विवरे की दिव्या ढांडा निर्दोष स्कूल फॉर मेंटली चैलेंज्ड स्टूडेंट्स के सहयोग से लगाई गई दो दिवसीय एग्जीबिशन ‘कार्निवाल ऑफ लाइट्स 2014’ का समापन किया गया। एग्जीबिशन में महिलाओं के लिए ज्वेलरी से लेकर ड्रेसेस की भी लेटेस्ट कलेक्शन को रखने के साथ ही पहली बार मेंस वियर सेक्शन को भी रखा गया। लुधियाना की अाभा नागरथ जो एनआईआईएफटी दिल्ली से असेसरी डिजाइनिंग का कोर्स कर रही हैं, ने हैंडमेड डिजाइनर हैंडबैग पेश किया। प्रबंधक दिव्या ढांडा ने बताया कि उनकी कोशिश हमेशा ही यही होती है कि नई वुमन एंटरप्रेन्योर्स को अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिले।

हॉलीवुड की जैनिफर लोपेज हों या बॉलीवुड की माधुरी दीक्षित इन देवरानी जेठानी की 18 कैरेट की गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी पहन रही हैं जिसे बनाया है इशायरा कॉस्टयूम ज्वेलरी की गौरी टंडन और राधिका टंडन ने। वहीं पिछले 80 सालों से ज्वेलरी डिजाइनिंग में अग्रणी पोपले ग्रुप की बेटी वरुणा डी जानी (वीडीजे) ने भी अपनी मॉड्यूलर ज्वेलरी कलेक्शन को पेश किया। बॉलीवुड में भी पहचान बनाने वाली वरुणा डी जानी ने एग्जीबिशन में अपना ट्रंक शो लगाया जिसमें उन्होंने अपने मास्टर पीस, मॉड्यूलर ज्वैलरी और इंस्टेंट ज्वैलरी की कलेक्शन को प्रस्तुत किया। गौरतलब है कि वरुणा ने आठ साल की उम्र से ही अपने स्टोर में जाकर ज्वेलरी डिजाइन करनी शुरू कर दी थी।