पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निरंकारी मिशन ने कराया भक्ति संगीत और संत सम्मेलन

निरंकारी मिशन ने कराया भक्ति संगीत और संत सम्मेलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निरंकारीमिशन ब्रांच खन्ना द्वारा संत निरंकारी सत्संग भवन खन्ना में निरंकारी मिशन की प्रधान सतनाम कौर की अध्यक्षता में संत सम्मेलन भक्ति संगीत का आयोजन किया गया। सतनाम कौर ने उपस्थित भक्तजनों को संबोधित करते हुए कहा कि इंसान को हमेशा सच के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंसान की जीवन एक एेसा जीवन है जिसमें भगवान की पूजा की जा सकती है।

समारोह के दौरान आयोजकों द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस दौरान स्टेज सचिव की भूमिका वीना गुलाटी द्वारा बखूबी निभाई गई। भक्ति संगीत और संत सम्मेल के इस अवसर पर अच्छा सिंह, राम शरण, वासुदेव, अमरजीत सिंह, प्रीतम कौर, मनप्रीत कौर, सुदेश, नरेंद्र कौर, उमेश खन्ना, हरी सिंह, अवतार मान, चरण सिंह भट्टी, सौदागर सिंह, डॉ. गौरव कैंथ, जंग सिंह, हरनाम सिंह, नंदलाल, अवतार सिंह, मनोहर लाल और मेजर सिंह उपस्थित थे।