रामायण ज्ञान यज्ञ में पहुंचे सीएम बादल
श्रीरामशरणम् आश्रम की ओर से ऋषि नगर में कराए जा रहे रामायण ज्ञान यज्ञ में रविवार को मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल पहुंचे। उनके आगमन पर आश्रम के हेड भक्त कृष्ण विज ने कहा कि सीएम कई बार गोहाना जाने की इच्छा जता चुके हैं।
संगत को संबोधित करते हुए भक्त कृष्ण विज ने कहा कि बादल की प|ी सुरिंदर कौर बादल हर साल गोहाना में होने वाले रामायण ज्ञान यज्ञ में आया करती थीं। बादल साहिब भी कई बार यह इच्छा जता चुके हैं कि वे गोहाना आश्रम में जाएं। लेकिन उनके पद की जिम्मेदारियों से उन्हें इतना समय ही नहीं मिला कि वे गोहाना जा सकें। इसके बाद मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल भक्त हंसराज (पिता जी) के निधन पर शोक जताने के लिए किचलू नगर स्थित श्रीराम शरणम् आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने भक्त कृष्ण विज से अकेले में बात की। इस अवसर पर भक्त कृष्ण विज की धर्मप|ी रेखा विज विजय गर्ग के अलावा अकाली दल के कई नेता भी मौजूद रहे।
श्रीराम शरणम् आश्रम की ओर से कराए जा रहे रामायण ज्ञान यज्ञ में उपस्थित सीएम परकाश बादल, भक्त कृष्ण विज श्रद्धालु।
मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में भाजपा के साथ गठबंधन सीटों का नहीं बल्कि प्यार का है। इस कारण यह गठबंधन कभी नहीं टूटेगा। सीएम किचलू नगर स्थित श्रीराम शरणम् आश्रम की ओर से ऋषि नगर में कराए जा रहे रामायण महायज्ञ में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री जब आश्रम के मुखी भक्त हंसराज (पिता जी) के बेटे कृष्ण विज से मिलने के लिए आश्रम आए तो पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि हरियाणा में इनेलो और महाराष्ट्र में शिव सेना से भाजपा का गठबंधन टूट चुका है, क्या 2017 के विधानसभा चुनाव में पंजाब में भी इस गठबंधन के टूटने की आशंका है? इसके जवाब में बादल ने कहा कि पंजाब में भाजपा के साथ सीटों या लेनदेन का नहीं बल्कि प्यार का गठबंधन है। इस कारण यह गठबंधन कभी नहीं टूटेगा।