पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री गुरु सिंह सभा में धार्मिक समागम

श्री गुरु सिंह सभा में धार्मिक समागम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुद्वाराश्री गुरु सिंह सभा एक्सटेंशन में निष्काम नाम सिमरन सेवा सोसाइटी की ओर से शिरोमणि गुरुद्वार प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ की अध्यक्षता में साप्ताहिक धार्मिक समागम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भाई हरप्रीत सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर वालों उनके जत्थे की तरफ से संगत को इलाही बाणी, शबद कीर्तन, नाम सिमरन और गुरमति विचारों से निहाल किया। सोसाइटी के मुख्य सेवादार भुपिंदर सिंह ने बताया कि 5 अक्टूबर को भाई मनप्रीत सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर वालों के कीर्तनी जत्थे सुबह 8:30 से 9:45 बजे तक गुरबाणी के मनोहर शबद कीर्तन करेंगे। समागम के अंत में संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर भी लगाया जाएगाÍ सप्ताहिक धार्मिक समागम के इस मौके पर जतिंदरपाल सलूजा, इंदरजीत सिंह मक्कड़, अमरजीत सिंह ननकाना साहिब वाले, गुरप्रीत सिंह प्रिंस, मंजीत सिंह, सुदीप सिंह, अरविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन एक्सटेंशन में कीर्तन करता रागी जत्था।