पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिवसीय अखंड गायत्री यज्ञ 2 अक्टूबर से शुरू

दो दिवसीय अखंड गायत्री यज्ञ 2 अक्टूबर से शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवारको प्रधान जुगल किशोर की अगुवाई में आर्य समाज अशोक नगर की विशेष मीटिंग में 2 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक अशोक नगर के सेंट्रल पार्क में अखंड गायत्री यज्ञ करवाने का निर्णय लिया गया। जुगल किशोर ने बताया कि इस अखंड गायत्री यज्ञ के अवसर पर वेद मंदिर वाले स्वामी निगम बोध तीर्थ और मंडी हिमाचल प्रदेश से स्वामी चैतन्य मुनि विशेष तौर पर पधारेंगे। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर सुबह 8:30 बजे यज्ञ का शुभारंभ डॉ. सुमन शारदा द्वारा ध्वजारोहण कर किया जायेगा। यज्ञ में प्रति घंटे अलग-अलग यजमानों / यजमानों को यज्ञ करने का सुअवसर भी दिया जायेगा और 3 अक्टूबर को यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद अटूट लंगर भी लगाया जायेगा। इस मौके पर संस्था के मंत्री सतीश औल के साथ विजय स्याल, विजय सरीन, श्रवण बतरा, विनोद सहगल, पदम औल, शशि औल, कांता नैय्यर, राजेन्द्र बेरी, अनीता अरोड़ा, मनोरमा शर्मा सहित आर्य पुरोहित सभा के सदस्य बाल कृष्ण शास्त्री योगराज शास्त्री उपस्थित थे।