पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिलन छेत्री ने किक बॉक्सिंग में जीता गोल्ड और ब्राॅन्ज मेडल

मिलन छेत्री ने किक बॉक्सिंग में जीता गोल्ड और ब्राॅन्ज मेडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|हंबड़ां रोडस्थित शैमरॉक क्रिश्चियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स मिलन छेत्री ने किक बॉक्सिंग में मेडल हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। ग्यारहवीं पंजाब राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग में हिस्सा लेकर गोल्ड मैडल ब्रांज मेडल हासिल कर सफलता हासिल की। मिलन छेत्री के शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें राष्ट्रीय स्तर की किक बॉक्सिंग कंपीटिशन में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इसका आयोजन पुणे में किया जाएगा। स्कूल प्रिंसिपल पी सिंह ने मिलन की सफलता पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने मार्शल आर्ट ट्रेनर को भी इतनी अच्छी ट्रेनिंग देने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि स्कूल के बच्चे इसी तरह से अच्छा प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन करेंगे।