पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचम हॉस्पिटल के साथ वर्ल्ड हार्ट डे

पंचम हॉस्पिटल के साथ वर्ल्ड हार्ट डे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|दैनिक भास्करने पंचम हॉस्पिटल के साथ मिलकर सोमवार को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया। इस दौरान मरीजों को गिफ्ट भी दिए गए। 28 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलने वाले इस कैंप में मरीजों की फ्री रजिस्ट्रेशन हो रही है। हॉस्पिटल के एमडी डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि हफ्ते भर तक चलने वाले इस कैंप का मकसद लोगों को दिल की बीमारियों के प्रति जागरूक करना है, क्योंकि हर चौथी मौत हार्ट डिजीज की वजह से हो रही है। उन्होंने बताया कि इस कैंप में रजिस्टर्ड होने वाले मरीजों की एंजियोग्राफी सिर्फ 4999 रुपये में की जा रही है। कैंप के दौरान दो दिनों में 8 लोगों की सर्जरी की गई है, जबकि 60 लोगों का चेकअप किया गया है। मरीजों को बाकी टेस्टों पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है।