पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैबोवाल के गवर्नमेंट स्कूल में “स्वच्छ स्कूल” मुहिम चलाई

हैबोवाल के गवर्नमेंट स्कूल में “स्वच्छ स्कूल” मुहिम चलाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रसरकार द्वारा 2 अक्टूबर से महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुरू की जा रहे “स्वच्छ भारत अभियान” के तहत सभी स्कूलों को साफ-सुथरा रखने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से 26 सितंबर से लेकर 31 अक्टूबर तक राज्य के सभी स्कूलों में “स्वच्छ स्कूल” मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत डिप्टी डीईओ डिंपल मदान की अध्यक्षता में हैबोवाल के गवर्नमेंट हाई स्कूल और गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में “स्वच्छ स्कूल” मुहिम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डिंपल मदान, हाई स्कूल की प्रिंसिपल मंजना रानी, प्राइमरी स्कूल की प्रिंसिपल जसविंदर कौर ने स्कूल को स्वच्छ बनाने के लिए झाड़ू लगा कर प्रेरित किया।