स्किल डेवल्पमेंट पर दिए टिप्स
लुधियाना|मॉडल टाउनस्थित गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के मैनेजमेंट विभाग की ओर से स्किल डेवल्पमेंट जॉब अपॉरच्युनिटी पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. चरनजीत माहल ने मुख्य प्रवक्ता गुरलीन कौर का स्वागत किया। यस बैंक की बिजनेस बैंकिंग वाइस प्रेसिडेंट गुरलीन कौर चावला ने मुख्य प्रवक्ता के तौर पर हिस्सा लिया। उन्होंने स्टूडेंट्स को अच्छा रिज्यूम बनाने के बारे में टिप्स दिए।