- Hindi News
- निफ्ड में एथनिक वियर की फैशन प्रेजेंटेशन
निफ्ड में एथनिक वियर की फैशन प्रेजेंटेशन
लुधियाना| गुरुनानक देव भवन में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन (आईएनआईएफडी) में फैशन डिजाइनिंग स्टूडेंट्स की आेर से गुजरात भूमि थीम पर एथनिक वियर पर फैशन प्रेजेंटेशन का आयोजन किया गया। फैशन प्रेजेंटेशन में स्टूडेंट्स ने गुजरात की ज्वैलरी के डिजाइन को पेश किए। वहीं गुजरात के खाने, नृत्य कढ़ाई को पेश किया गया। फंक्शन खत्म होने पर स्टूडेंट्स ने मेमरीज के लिए सेल्फी लीं।