- Hindi News
- सुनाम तीन बाइकर्स को रौंदती कार चाय की दुकान में घुसी, 9 जख्मी
सुनाम- तीन बाइकर्स को रौंदती कार चाय की दुकान में घुसी, 9 जख्मी
शुक्रवार रात 3 बाइक सवारों को टक्कर मार बेकाबू कार चाय की दुकान में जा घुसी। हादसे में तीनों बाइक सवार समेत 9 लोग जख्मी हो गए। इनमें चार सीरियस हैं। इन्हें पटियाला लुधियाना रेफर कर किया गया है। आरोपी कार चालक हादसा स्थल से भाग गया। पुलिस कार कब्जे में लेकर आरोपी ढूंढ रही है। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नजदीक चाय की दुकान पर 6 लोग बैठे थे। इसी दौरान स्विफ्ट वहां से बाइक पर गुजर रहे मीता सिंह से टकराई, दो अन्य बाइक को रौंदा दुकान में जा घुसी।