पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्र धर्म युवा विंग ने मनाया शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस

राष्ट्र धर्म युवा विंग ने मनाया शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|राष्ट्र धर्मयुवा विंग की तरफ से विकास शर्मा की अध्यक्षता में शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया। ताजपुर रोड पर आयोजित समारोह में राष्ट्र धर्म के राष्ट्रीय संयोजक विनोद जैन संयोजक कुंवर रंजन सिंह विशेष तौर पर शामिल होकर श्र्धसुमन अर्पित किए। उन्होंने शहीद भगत सिंह अन्य शहीदों की तरफ से दी गई कुर्बानियों का ज़िक्र करते हुए भारत सरकार से आग्रह किया कि वह देश की सीमाओं के पार पाकिस्तान चीन की तरफ से हो रही घुसपैठ का मुहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय फौज को खुली छूट दे। उन्होंने कहा कि देश में सत्तासीन लोग समय रहते देश दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर हजारों कुर्बानिया देकर हासिल की गई आज़ादी देश की एकता, अखंडता बरकरार रखें। यहां विकास शर्मा, सोहन लाल गर्ग, साधना शर्मा, नरेश कुमार, तारा रानी, गंगा साहनी, गौतम कुमार, मुकेश कुमार, बिरजू साहनी, अजित कुमार आदि मौजूद थे।