- Hindi News
- चेस्ट में पेन हो तो भी हो सकता है हार्ट अटैक
चेस्ट में पेन हो तो भी हो सकता है हार्ट अटैक
नेशनलइंटाग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की ओर से वर्ल्ड हार्ट डे के उपलक्ष्य में सीएमई का आयोजन किया गया। इसमें हीरो डीएमसी हार्ट इंस्टीट्यूट (एचडीएचआई) के कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. जीएस वांडर ने हार्ट अटैक के सिंपटम्स बताए।
डॉ. वांडर ने कहा कि फैमिली फिजिशियन्स को अपने पेशेंट की हिस्ट्री याद रखनी चाहिए। तभी वह हार्ट डिजीज के सिंपटम्स को जल्दी और आसानी से पकड़ सकता है। कई बार बिना चेस्ट पेन, ब्लड प्रेशर नीचे गिरने, सांस लेने में रुकावट महसूस होने या उल्टी आने जैसी फीलिंग होने पर भी हार्ट अटैक हो सकता है।
हालांकि इसी तरह के सिंपटम्स एसिडिटी होने पर भी होते हैं। इस तरह के सिंपटम्स देखकर हार्ट अटैक की आशंका हो तो पेंसिलिन का इंजेक्शन दिया जा सकता है, लेकिन फैमिली डॉक्टर किसी इंफेक्शन होने के डर से इस इंजेक्शन का इस्तेमाल नहीं करते। उन्होंने इस आयोजन पर नीमा की सराहना की।
नीमा के सेक्रेटरी डॉ. सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि एसोसिएशन के मेंबर देश की प्राइमरी हेल्थकेयर फोर्स है। जो निचले स्तर पर पिछड़े इलाकों में सेवा कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. सतिंदर कक्कड़, प्रधान डॉ. राजेश थापर, डॉ. सरजीवन शर्मा, डॉ. रणबीर सिंह, डॉ. सरबजीत सिंह, डॉ. चमकौर सिंह और डॉ. राहुल जैन समेत कई डॉक्टर मौजूद रहे।
नेशनल इंटाग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की ओर से वर्ल्ड हार्ट डे पर कराई गई सीएमई में कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. जीएस वांडर ने हार्ट अटैक के सिंपटम्स बताए।