पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोना घरेलू मार्केट में रहा हिट, भविष्य तेज

सोना घरेलू मार्केट में रहा हिट, भविष्य तेज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदेशोंमें सोने की स्पोर्ट कम होने के बावजूद घरेलू बाजार में सोने का भविष्य अच्छा रहा है। पिछले समीक्षा अधीन हफ्ते के आखिर में एमसीएक्स में सोने का दाम 27,400 रुपए रहा। दिल्ली सराफा बाजार में भी सोने स्टेंडर्ड का भाव 27.650 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गाय।

इस बाबत जानकारी देते हुए लुधियाना ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट आनंद सेकरी ने बताया कि विदेशों में सोने की स्पोर्ट में भारी गिरावट आई गई है, जिसके पीछे मुख्य वजह अमेरिकी अर्थव्यवस्था के पुन: मजबूत सेंटीमेंट रहे हैं। क्रूड का भी बेहतर स्टॉक होने के कारण विदेशों में सोने के प्रति क्रेज कम हुआ और वहां भाव 1265 डॉलर प्रति औंस रह गया जोकि पिछले समीक्षाधीन हफ्ते के दौरान 1275 डॉलर प्रति औंस था। उन्होंने बताया कि पहली बार विदेशों में कमजोर सेंटीमेंट्स के बावजूद रेडी (फिजिकल भाव) 28,200 रुपए रहा है, जोकि एमसीएक्स में दर्ज भाव के मुकाबले भी 800 रुपए तेजी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी गोल्ड में कमी आने की कोई संभावना नहीं दिखती। आनंद सेकरी ने बताया कि यदि बजट में सरकार गोल्ड को लेकर कुछ उदारता दिखाती भी है, तो भी 1-2% की कमी का बाजार को कोई खास लाभ मिलने की आशा नहीं है। वैसे भी सरकार की ओर से ऐसी संभावना भी कम ही है,और जो थोड़ा बहुत प्रचार चल रहा है, वह भी फील गुड के लिए ही है।

जालंधर स्वर्णकार संघ के प्रेसिडेंट हरजीत सिंह ने बताया िक दिल्ली मुंबई जैसे थोक बाजारों से सप्लाई घटने के कारण लोकल मार्केट में तेजी बनी रही। डिमांड के मुकाबले बाजार में सप्लाई की शार्टेज होेने से विदेशी मंदी का कोई खास असर देखने को नहीं मिला। उनहोंने बताया कि फरवरी-मार्च में शादी ब्याह का सीजन होने के कारण डिमांड में किसी प्रकार की कमी होने की उम्मीद के चलते काम में तेजी रहने की उम्मीद है।