एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 15 हजार रुपये
लुधियाना| न्यूमाधोपुरी स्थित एटीएम से पैसे निकालने गए व्यक्ति का एटीएम बदलकर दो नौसरबाजों ने 15 हजार नकदी निकाल ली। व्यक्ति के मोबाइल पर जब मैसेज आया तो उसे धोखाधड़ी का पता चला। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची चौकी सुंदर नगर की पुलिस ने न्यू माधोपुरी के भास्कर राय की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। भास्कर राय ने बताया कि वह रविवार को न्यू माधोपुरी स्थित एक एटीएम से पैसे निकालने गया था। एटीएम कार्ड मशीन में डाला तो वह नहीं चला। इसी दौरान वहां दो युवक आए। एक ने सहायता करने की पेशकश की। उसने एटीएम दे दिया। इसी बीच युवकों ने एटीएम बदल दिया। वह पांच हजार रुपये लेकर चला गया मगर बाद में मैसेज आया कि उसके खाते से 15 हजार रुपये और निकाल गए हैं। जब एटीएम जाकर चेक किया तो कार्ड बदला मिला।