पानी में करंट आने से तीन जानवरों की मौत
लुधियाना| नूरवालारोड के गांव कासाबाद में पानी में करंट गया। जिसकी चपेट में आने से एक गाय, बछड़ा और भैंस की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। गांव कासाबाद में एक व्यक्ति ने अपने घर में गाय, बछड़ा और भैंस रखा हुआ था। रविवार की सुबह तेज हवा चल चले के साथ हो रही बारिश से अचानक बिजली की तार टूट कर पानी में गिर गई। जिसकी वजह से पानी में करंट गया और तीनों पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई।