पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान मालिक के बेटे की करंट लगने से मौत

दुकान मालिक के बेटे की करंट लगने से मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिलरोडस्थित एक करियाना दुकान के मालिक के बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची चौकी बसंत पार्क की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाले की पहचान गिल रोड के रहने वाले 25 साल के स्वदेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने स्वदेश के घरवालों के बयानों पर धारा 174 की कार्रवाई कर दी है। जांच आफिसर ने बताया कि रविवार की दोपहर 5 बजे के करीब तेज आंधी आने के कारण स्वदेश के घर में लगा स्विच बोर्ड गिर गया। स्वदेश उसे ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे करंट लग गया। जिस कारण उसके घरवालों ने उसे डीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई।