- Hindi News
- दशमेश नगर में व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान
दशमेश नगर में व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान
लुधियाना| गिलरोड स्थित दशमेश नगर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति ने गार्डर के साथ चुनरी के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना शिमलापुरी की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां पर सोमवार को लाश का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मरने वाले की पहचान 35 साल के दशमेश नगर के रहने वाले गंगाराम के रूप में हुई है।
जांच अफसर ने बताया कि गंगा राम शादीशुदा था। वह अपने घरवालों के साथ दशमेश नगर में रहता था। वह फैक्ट्रियों से निकलने वाले लोहे का बूरा बेचने का काम करता था। रविवार को वह काम से छुट्टी कर घर आया। आते ही अपने कमरे में चला गया। जब उसकी प|ी कमरे में गई तो उसने लाश को लटकते देख इसकी जानकारी पुलिस को दी।