स्विफ्ट कार ट्रक से टकराई, चार गंभीर
जीप में सोए लोगों को ट्रक ड्राइवर ने मारी टक्कर, 2 की मौत, 7 जख्मी
भास्कर न्यूज| खन्ना/लुधियाना
गांवलिबड़ाऔर भट्टियां के बीच रविवार की सुबह चार बजे ट्रक ने खड़ी जीप को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों को खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए लुधियाना रेफर कर दिया गया।
दुर्घटना में जख्मी जीप सवार उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच के रहने वाले राम अवतार के भाई विनोद कुमार की शिकायत पर टक्कर मारने वाले ट्रक ड्राइवर सहारनपुर के रहने वाले नफराद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जीप से टकराने के बाद आलू की बोिरयों से लटा ट्रक पलट गया। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले और वर्तमान निवासी लुधियाना के डाबा की गली नंबर चार के रहने वाले 25 साल के मिंटू, भोला, राम अवतार, विनोद और सुनील कुमार महिंद्रा जीप पर सवार होकर रोजाना की तरह सब्जी खरीदने के लिए चंडीगढ़ जा रहे थे। जब वह रात तीन बजे गांव लिबड़ा के पास पहुंचे तो उनकी जीप खराब हो गई। मैकेनिक की दुकान खुलने के इंतजार में उन्होंने जीप को सड़क के किनारे लगा दिया। जीप लगाकर सभी सो गए। इसी बीच लुधियाना से अंबाला की तरफ जा रहे ट्रक के ड्राइवर ने उनकी जीप में टक्कर मार दी।
हादसा इतना भयानक था कि मिंटू और भोला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राम अवतार और सुनील कुमार और ट्रक में सवार मुजफ्फर नगर के रहने वाले सयैद, सुमंदा सैन, लोकेश, सोहनलाल और अरमान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सदर खन्ना की पुलिस मौके पर पहुंची और आठ एंबुलेंस की मदद से लोगों को खन्ना के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उनकी हालत को गंभीर देखते हुए लुधियाना रेफर कर दिया गया। इस हादसे में जीप सवार राम अवतार की दोनों बाजू और टांग टूट गई है।
लुधियाना| रविवार देर रात दिल्ली से लुधियाना की ओर रही एक स्विफ्ट डिजायर कार बेकाबू होकर सामने से जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को गंभीर हालत में अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। देर रात तक हादसे के शिकार हुए किसी भी व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर मौजू