- Hindi News
- बस से उतरे यात्री की जेब से निकाले 10 हजार रुपये, पकड़ा
बस से उतरे यात्री की जेब से निकाले 10 हजार रुपये, पकड़ा
लुधियाना| बसअड्डे पर बस से उतरे व्यक्ति की जेब से जेब कतरे ने 10 हजार रुपये निकाल लिए। हंगामा होने पर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। लेकिन चोरी के पैसे लेकर उसका दूसरा साथी वहां से भाग निकला। पकड़ा गया आरोपी जवाहर नगर कैंप का रहने वाला बच्चन कुमार है। जबकि, मौके से फरार हुआ उसका साथी तिलकराज है। जांच अफसर ने बताया कि बरनाला के रहने वाले जसपाल सिंह 11 बजे के करीब बस अड्डे में उतरे। वह किसी काम के सिलसिले में लुधियाना आए थे। जेब कतरा उनकी जेब से 10 हजार रुपए निकाल कर भागने लगा तो उनके शोर मचा दिया। मौके पर जुटे लोग उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि, चोरी के पैसे लेकर उसका साथी तिलकराज वहां से भाग निकला। तिलकराज हिमाचल का रहने वाला है।