पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज पिला कारोबारी को लूटा

कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज पिला कारोबारी को लूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीसेलुधियाना लौट रहे होजरी कारोबारी को युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज मिलाकर पिला दी। कारोबारी के बेहोश होने पर आरोपी ने उसके बैग से 8 हजार रुपए, मोबाइल, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस अन्य कीमती सामान चुराकर फरार हो गया।

लुधियाना आकर जब कारोबारी को होश आया तो उसे चोरी के बारे में जानकारी हुई। वह किसी तरह घर पहुंचा और सारी बात घरवालों को बताई। जिसके बाद घरवालों ने उसे डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने साउथ सिटी के रहने वाले सुखदेव सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

एएसआई जगदीश राज ने बताया कि सुखदेव सिंह कारोबार के सिलसिले में दिल्ली गए हुए थे। दिल्ली में काम खत्म कर वह बस से लुधियाना लौट रहे थे।

उनके बगल वाली सीट पर बैठा युवक कोल्ड ड्रिंक लाया और आधी कोल्ड ड्रिंक सुखदेव को दे दी और आधी खुद पी गया। थोड़ी देर बाद सुखदेव बेहोश हो गया। समराला चौक के पास आकर जब सुखदेव को होश आया तो वह बस से उतर कर रिक्शे पर सवार होकर घर गया और अपने घरवालों को सारी बात बताई। शिकायतकर्ता की हालत बिगड़ती देख उसे डीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। जब उसने अपना बैग चेक किया तो उसमें से 8 हजार, मोबाइल, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस अन्य कीमती सामान गायब था।