कारोबारी की कार से लैपटॉप, नकदी चोरी
लुधियाना| ऑटोपार्ट्स के कारोबारी की कार से चोरों ने लैपटॉप, नकदी अन्य जरूरी दस्तावेज चुरा लिए। कारोबारी काम के सिलसिले में विश्वकर्मा चौक गए हुए थे। अलग अलग बैग में रखे गए चोरी हुए सामान को जब कारोबारी ने कार में नहीं देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने मॉडल टाउन के रहने वाले गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह ऑटो पार्ट्स का काम करते हैं। वह अपने कारोबार के सिलसिले में कार ड्राइवर के साथ विश्वकर्मा चौक पर गए हुए थे। वह काम निपटाने चले गए तो ड्राइवर कार से कुछ दूरी पर जाकर इधर-उधर घूमने लगा। गुरप्रीत जब लौटकर आए तो कार में रखे तीनों बैग गायब मिले। बैग में लैपटॉप, नकदी दस्तावेज थे।