पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासन का भरोसा छोड़ खुद की सुरक्षा की व्यवस्था

प्रशासन का भरोसा छोड़ खुद की सुरक्षा की व्यवस्था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| लुधियाना

रोडवेजबसस्टैंड के पास स्थित लाजपत नगर में काफी समय पहले नशेड़ियों ने चोरी की थी। जिसके बाद कॉलोनी के लोगों ने एक अहम फैसला लिया था। उन्होंने इलाके में चोरी और लूटपाट को रोकने के अलावा सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए सिर्फ पुलिस और नगर निगम प्रशासन के भरोसे बैठने की बजाए सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन बनाई। इस एनजीआे से जुड़े कॉलोनी वालों ने चंदा जुटाकर निजी तौर पर चौकीदार और सफाई कर्मी रखे। अब इसी एनजीआे के ओहदेदारों और मेंबरों ने दूसरा अहम कदम उठाया है। उन्होंने पूर्व पार्षद इंदरजीत पंछी की याद में बने मॉडल-पार्क में मीटिंग कर ट्रैफिक समस्या को लेकर जागरुकता अभियान चलाने का फैसला किया है।

रविवार शाम पंछी पार्क में मीटिंग के दौरान सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान प्रदीप पंछी ने शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने सुझाव दिया कि इस जागरुकता मुहिम की शुरुआत रोडवेज बस स्टैंड, कोचर मार्केट, मॉडल टाउन आसपास इलाके से की जाएगी। दरअसल यहां भी ट्रैफिक जाम के साथ सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन इंदरजीत कपूर टोनी ने कहा कि किसी भी मुहिम को बेहतर तरीके से तभी चलाया जा सकता है जब उसकी पहल अपने ही घर से हो। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि संस्था के ही प्रयास से तत्कालीन सांसद मनीष तिवारी के एपी लैंड फंड से कॉलोनी में ट्यूबवेल लगवाया गया।

मीटिंग का संचालन कर रहे पुरषोत्तम लाल आहूजा ने संस्था के पुराने कामकाज की रिपोर्ट पेश की। साथ ही सुझाव दिया कि ट्रैफिक एक्सपर्ट के तौर पर वह खासकर बच्चों को इस मामले में जागरूक करने की मुहिम चलाना चाहते हैं। संस्था के ओहदेदारों ने आमराय से उनके सुझाव पर सहमति जताई। इस मौके पर संस्था से जुड़े शैंकी बजाज, कमांडर जौली हकीकत राय ने चिंता जताई कि कोचर मार्केट के मोड़ पर सड़क पर लगे बिजली पोल से ट्रैफिक जाम की समस्या के साथ ही हादसे होने का खतरा रहता है। मीटिंग में वीरेश, सूरज लांबा, विरेंदर मदान, जितेंदर आेबराय, अशोक बजाज, सोहनलाल अरोड़ा, जगजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, शालीग्राम कालड़ा, मदन सिंह, मुकेश बजाज, हरमिंदर सिंह, भूपिंदर मेहता की खास मौजूदगी रही।