जाली सीडी बेचते दो लोग पकड़े गए
लुधियाना| थानाकोतवाली की पुलिस ने जाली सीडी ओरिजनल बताकर बेचने वाले दो लोगों को माता रानी चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से 363 जाली सीडी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कापी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान हैबोवाल कलां के रहने वाले विनय कुमार और सलेम टाबरी के भगत सिंह के रूप में हुई है। जांच अफसर ने बताया कि आरोपी माता रानी चौक के पास जाली सीडी को असली बताकर बेचते थे।