पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रॉकरी कारोबारी सुदेश चौधरी को दी श्रद्धांजलि

क्रॉकरी कारोबारी सुदेश चौधरी को दी श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
`सराभानगर स्थित श्री नव दुर्गा माता मंदिर में शहर के प्रसिद्ध क्रॉकरी कारोबारी सुदेश चौधरी की रस्म पगड़ी की सभा में शहर के कई गणमान्य लोगों ने उनको श्रद्धांजलि दी। पंडित राकेश कुमार ने गरुड़ पुराण के पाठ का भोग डाला बताया सुदेश चौधरी साधारण, मिलनसार स्वभाव के थे। उन्होंने 1958 में घुमारमंडी में करियाना स्टोर शुरू किया था। इसे वे अपनी लगन मेहनत से चौधरी क्रॉकरी हाऊस बर्तन स्टोर तक ले गए। शोक सभा में दैनिक भास्कर परिवार की तरफ संपादकीय सलाहकार बीके गुप्ता, भारत भूषण आशू एमएलए, रंजीत ढिल्लों, नरिंद्र शर्मा कौंसलर, गुरप्रीत गोगी कौंसलर, अश्वनी पासी मेंबर शिरोमणि अकाली दल, बृज मोहन कालड़ा, कमलदेव खुराना, स्नेह दीप शर्मा, राजीव टांगड़ी प्रेसिडेंट क्रॉकरी एसोसिएशन, राजेश चौधरी प्रेसीडेंट ट्रैक्टर पार्ट्स एसोसिएशन, विनोद थापर, गुरमीत सिंह खुलर उपस्थित रहे।