पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मास्टर कैडर की जिला स्तरीय मीटिंग का आयोजन

मास्टर कैडर की जिला स्तरीय मीटिंग का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| जवाहरनगर कैंप में मास्टर कैडर यूनियन की जिला स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया। यूनियन के फाइनांस सेक्रेटरी पंजाब जगजीत सिंह और जिला प्रधान धर्मजीत सिंह की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। जिसमें जिला कमेटी मैंबर्स के अलावा सभी ब्लॉक मेंबर्स ने हिस्सा लिया। जिला प्रेस सेक्रेटरी हरप्रीत सिंह ने बताया कि इस मीटिंग में रमसा के अधीन भर्ती हुए मुख्य अध्यापकों की भर्ती को रोकना, अंगहीनों के लिए कोटा में तीन फीसदी बैकलॉग के साथ पूरा करवाने शिक्षा मंत्री के साथ अगस्त महीने में हुई मीटिंग में यूनियन की मानी गई मांगों को समय पर पूरा करवाने के बारे में चर्चा की गई। इसके साथ ही अगले कार्य के बारे में रणनीति भी बनाई गई। सभी मुलाजिमों ने सरकार के लापरवाही भरे रवैये का भी विरोध किया। इस मौके पर हरभजन सिंह, हरजिंदर सिंह, नवदीप सिंह, राजविंदर सिंह, रमिंदर सिंह, जसविंद्र सिंह, जगतार सिंह, राजेश कुमार, दविंदर गुरू, सेवक सोनी, हरदीप सिंह, सुरिंदर पाल, सुखदेव चंदेल अन्य मौजूद थे।