पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थेरेपी से पुलिस को बनाएं तनाव मुक्त

थेरेपी से पुलिस को बनाएं तनाव मुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें इंटरेक्शन सेशन फॉर पुलिस पर्सोनल सेमिनार किया गया। ये आयोजन पंजाब पुलिस को तनाव रहित बनाने के लिए जिला जालंधर देहाती पुलिस की ओर से मास्टर मंद एबेकस और पी थेरेपी के सहयोग से किया गया। इसमें एसएसपी जालंधर देहाती नरिंदर भार्गवा बतौर चीफगेस्ट उपस्थित थे, जबकि एसपी हरकमलप्रीत सिंह खख, डीएसपी परमिंदर सिंह हीर के अलावा सरपंच हरदीप तग्गड़ विशेष तौर पर शामिल हुए। यहां नरिंदर भार्गव ने जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों को अपने एक दिन का वेतन देने का वादा किया और खुद पांच हजार रुपये भी दिए। एसपी खख ने पांच हजार ओर सरपंच हरदीप तग्गड़ ने पुलिस के इस फण्ड के लिए 11 हजार रुपये का वादा किया।

इस अवसर पर ट्रेनर ने जहां पुलिस को उनकी रोजमर्रा की जिंदगी के लिए टिप्स दिए वहीं सभी को पी थेरेपी की जानकारी भी दी। नरिंदर भार्गवा ने कहा की इस तरह के सेमिनार का उद्देश्य पुलिस वालों को तनाव मुक्त करना ओर उनकी तंदुरुस्त रखना है और यदि यह प्रयास सफल होता है तो इसे जिले की सभी सब-डिवीजन में करवाया जाएगा। समारोह में एसएसपी भार्गवा, एसपी खख, डीएसपी परमिंदर हीर ओर सरपंच हरदीप तग्गड़ को सम्मानित किया गया। यहां एसपी खख ने भी पुलिस मुलाजिमों को सं‍बोधित किया ओर डीएसपी पी फिल्लौर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

पंजाब पुलिस को तनाव रहित बनाने के लिए सेमिनार करवाया गया।