- Hindi News
- महाराजा अग्रसेन सेवा संघ ने अग्रसेन जयंती मनाई
महाराजा अग्रसेन सेवा संघ ने अग्रसेन जयंती मनाई
लुधियाना |महाराजा अग्रसेनसेवा संघ के सदस्यों ने बीआरएस नगर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई। संघ के अध्यक्ष अश्वनी गर्ग के अध्यक्षता में आयोजित समारोह में समूह सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कर आशीर्वाद लिया। अश्वनी गर्ग ने महाराजा अग्रसेन के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर आरपी गुप्ता, आर एल बांसल, वेद प्रकाश गर्ग, नरेश सिंगला, कुलवंत सिंगला, अजीत सिंगला, विनय गुप्ता, सुशील गर्ग, जतिन्द्र बांसल मौजूद रहे।