- Hindi News
- शोभायात्रा और प्रभात फेरी की तैयारी पूरी
शोभायात्रा और प्रभात फेरी की तैयारी पूरी
लुधियाना |भारतीय वाल्मीकिधर्म समाज द्वारा माता रानी चौक स्थित निगम जोन में विशेष कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान भावाधस के राष्ट्रीय प्रमुख संचालक वीरेश विजय दानव मुख्यातिथि के रूप में मौजूद हुए। विजय दानव ने बताया कि 3 अक्टूबर को एक विशाल प्रभात फेरी डाबा काॅलोनी में करवाई जाएगी। वीरोत्तम लक्ष्मण द्राविड़ ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने इलाके में सत्संग प्रभात फेरी निकालने को प्रेरित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय संचालक चौधरी यशपाल, नरेश धींगान, रोहित सहौता, नेता जी सोंधी, देवराज असुर, मोहनवीर चौहान, अश्वनी भील, अशोक दैत्य, अशोक सूदर, रजिंदर हंस, राजेश दैत्य, बीके टांक, बाबू राम आदी उपस्थित थे।